शिवपुरी। फरियादी मोहर सिंह पुत्र रामसेवक जाटव 36 साल निवासी भगवंतपुरा रोड पिछोर ने अपनी पत्नि जयकुंवर के साथ थाना आकर शिकायत दर्ज करवाई कि 16 मार्च को रात 10 बजे करीब की बात है। मेरा मकान बन रहा है उसे देखने गया था तभी रास्ते में महेश कोली व रामबाबू कोली निवासी नई बस्ती के मिले बोले कि क्यों रे कहा जा रहा है। जिस पर कहा कि मेरा मकान बन रहा है उसे देखने जा रहा हूं। इसी बात पर दोनों गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो दोनों ने लात—घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मोहरसिंह की रास्ता रोककर मारपीट, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment