रन्नौद। कोलारस रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारिक पुर में दो पुत्रों ने मिलाकर खेत में खड़ी सरसों की फसल को हम काटेंगे पिता के विरोध करने पर मारपीट कर दी है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर दोनों पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी सलीम (6) पुत्र कासिम खान निवासी ग्राम मुबारिकपुर ने रिपोर्ट लिखाई है कि मेरे यहां पांच बेटे हैं। इसमें बड़ा बेटा राजू व तीसरे नंबर का फिरोज मुझसे अलग रहते हैं। गत दिवस रात करीब 9 मैं खाना खाकर घर के बाहर खटिया पर लेटा हुआ था। तभी दोनों बेटे आकर बोले कि सरसों की फसल तुम नहीं काटेंगे, उसे हम काटेंगे जब मैंने कहा कि अभी मेरे दो लड़के कुंवारे हैं, मैं उनका विवाह करने के बाद ही तुम्हें जमीन बांटूंगा तो राजू व फिरोज ने मुझसे गालियां देते हुए लाठियों से मारपीट कर दी। इससे मेरे दाहिने हाथ की बाजू सहित अन्य जगह खून निकालने से मैं चोटिल हो गया हूं।
फसल काटने के विवाद पर पिता को पीट—पीट कर किया अधमरा / Shivpuri News




