Press "Enter" to skip to content

शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी राजपूत निलंबित / Shivpuri News

बैराड़। तहसील में पदस्थ पटवारी को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने‎ पर एसडीएम राजन बी नाडिया ने हल्का क्रमांक 120 गाजीगढ़ पटवारी‎ विनय सिंह राजपूत को निलंबित कर दिया है। पटवारी को निलंबित हल्के‎ पर नियमित उपस्थित नहीं रहने एवं ग्रामीणों की शिकायतों पर निलंबित‎ किया गया है। पटवारी विनय सिंह द्वारा पोर्टल पर दर्ज टीएल एवं अन्य‎ आदेशों के संबंध में लापरवाही करने व मुख्यालय पर लगातार नहीं रहने के‎ साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर एसडीएम‎ द्वारा निलंबित कर पोहरी तहसील में अटैच किया गया है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!