पिछोर। पिछोर मोबाइल के रूप में हाथ में आई तकनीकी अब लोगों के लिए जी का जंजाल बनने लगी है। 17 साल 7 माह की नाबालिग के गांव के युवक ने ही अश्लील फोटो किसी पोर्टल पर अपलोड कर दिया। जब इस बात का पता लड़की के भाई को पता तो बात पूरे गांव में फैल गई। नाबालिग ने माता-पिता के संग पिछोर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस थाना पिछोर में 5 मार्च को दर्ज एफआईआर को लेकर पीड़िता व उसके माता-पिता ने पुलिस पर अधूरी कार्रवाई के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि 28 फरवरी की दोपहर 3 बजे कुआं से घर आ रही थी। रास्ते में सरकारी स्कूल के पास गांव का प्रमोद लोधी मिला और अपने घर के सामने रास्ता रोक लिया। कहने लगा कि तुझे मेरी बहन बुला रही है और मना करने पर जबरन हाथ पकड़कर घर में खींचकर ले गया। यहां उसने गलत काम किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया। 5 मार्च को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, उसमें दुष्कर्म का उल्लेख नहीं किया है। महिला एसआई ने कोर्ट में बयान छेड़छाड़ के दिलवाए हैं। वहीं मामले में टीआई गब्बरसिंह गुर्जर का कहना है कि पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान हो गए हैं। पीड़िता द्वारा गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
नाबालिग के अश्लील फोटो साइड पर कर दिए अपलोड, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News




