Press "Enter" to skip to content

पति दूसरी शादी की बात कहता था, दु:खी होकर पत्नी ने जहर खाया, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। तेंदुआ थाने के डांग खैरोना की विवाहिता द्वारा जहर खाकर आत्‍महत्‍या की वजह उसका पति निकला। पुलिस विवेचना में पता चला कि पति दूसरी शादी की बात कहता था। इसी बात से दु:खी होकर पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी थी। जानकारी के मुताबिक आशा बाई पत्नी करन सिंह आदिवासी निवासी शाहबाद हाल निवास डांग खैरोना ने 13 फरवरी को जहर खा लिया था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस विवेचना में पता चला कि पति करन सिंह आदिवासी दूसरी शादी की बात कहता रहता था। साथ ही दहेज की मांग भी करता था। पुलिस ने पति करन सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच को निष्पक्ष कर अपराधी को सजा दिलाएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!