Press "Enter" to skip to content

सरपंच—सचिव ने दो साल पहले चबूतरे बनाने पैसा निकाला, शिकायत हुई तो निजी जमीन पर स्टे के बावजूद कर रहे निर्माण / Shivpuri News

शिवपुरी| खनियाधाना जनपद की ग्राम‎ पंचायत मुहारीकलां में सरपंच व‎ सचिव ने चबूतरा निर्माण कार्य की‎ राशि दो साल पहले ही निकाल ली।‎ ग्रामीणों ने शिकायत की तो आनन‎ फानन में दूसरे व्यक्ति की निजी‎ जमीन पर चबूतरा बनाना शुरू कर‎ दिया। शिकायत पर तहसील‎ खनियाधाना ने 25 फरवरी को स्टे‎ लगा दिया है, फिर भी निर्माण कराया‎ जा रहा है।‎ आवेदक अभय कुमार जैन‎ निवासी ग्राम मुहारीकलां के आवेदन‎ पर तहसीलदार खनियाधाना ने 25‎ फरवरी को आवेदन दिया कि उसके‎ द्वारा खरीदी गई जमीन पर मौके पर‎ कब्जा है। लेकिन गांव के सरपंच व‎ सचिव द्वारा जबरन चबूतरे का निर्माण‎ कराया जा रहा है। निर्माण कार्य रोकना‎ चाहा तो लड़ने पर आमादा हो गए।‎ तहसीलदार ने पटवारी की रिपोर्ट और‎ आवेदन की पुष्टि के आधार पर‎ तहसीलदार ने मुहारीकलां में सर्वे नंबर‎ 2546/4828 पर बन रहे चबूतरे का‎ कार्य आगामी आदेश पर स्थगित कर‎ दिया है। आवेदक का कहना है कि स्टे‎ के बाद भी टीआई, पटवारी कार्य‎ रुकवाने नहीं आए। वहीं‎ सरपंच-सचिव जबरन कार्य करा रहे‎ हैं। बता दें कि उक्त कार्य साल‎ 2019-20 से स्वीकृत है। निर्माण से‎ पहले ही राशि निकाली। जिसकी‎ लोगों ने शिकायत की है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!