उपायुक्त सिन्हा के समय नियुक्त मामले में जांच होगी
शिवपुरी। प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था करही शाखा करैरा में एक साल पहले कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। उक्त मामले में पुराने दस्तावेजों के साथ पूर्व संचालक ने वर्तमान उपायुक्त सहकारिता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी है। संबंधित कर्मचारी की नियुक्ति जिस ठहराव से हुई है, उसे फर्जी बताया है। क्योंकि समिति प्रबंधक को कर्मचारी की नियुक्ति का अधिकारी नहीं है, फिर भी उसने फर्जी तरीके से ठहराव जारी कर दिया। करही सोसायटी के पूर्व संचालक एवं संचालक मंडल के सदस्य जगदीश सिंह जादौन ने गुरुवार को उपायुक्त सहकारिता शिवपुरी सहित अपर सचिव सहकारिता सहित आयुक्त व कलेक्टर से भी शिकायत की अपर सचिव सहकारिता मप्र, आयुक्त एवं पंजीयक सहकारिता भोपाल, कलेक्टर शिवपुरी और संयुक्त आयुक्त संभाग ग्वालियर को लिखित शिकायत भेजी है।
जादौन के अनुसार कुछ माह पहले संस्था के प्रशासक द्वारा योगेश त्रिपाठी को फर्जी तरीके से संस्था मं नियुक्ति दी है। जगदीश सिंह का कहना है कि वह भी संस्था के संचालक मंडल के पांच सालों से सदस्य हैं। उन पांच सालों में योगेश त्रिपाठी कभी संस्था में नहीं रहे, फिर प्रशासक द्धारा कैसे नियुक्ति कर दी। जबकि संस्था में पहले से ही दो कर्मचारी हैं। जादौन का कहना है कि मेरी जानकारी में है कि 30 अगस्त 2013 के बाद संस्था किसी कर्मचारी को सीधे नियुक्त नहीं कर सकती है। यह जानबूझकर संस्था को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। संस्था में पदस्थी की कार्रवाई पुस्तिका की छायाप्रति पूर्वत: फर्जी दर्शाई है, जिसकी सत्यता उस समय की कार्रवाई पुस्तिका से की जा सकती है।
उपायुक्त रहे सिन्हा ने पिछले साल आदेश जारी किया :
सहकारिता शिवपुरी के उपायुक्त रहे नरेश सिन्हा द्वारा 25 जनवरी 2021 को करही संस्था प्रबंधक के प्रस्ताव पर साल 2009 के ठहराव को आधार मानकर योगेश त्रिपाठी की नियुक्त की गई है। साल 2009 का ठहराव आदेश फर्जी बताकर जांच की मांग की है। इस मामले में संस्था प्रबंधक सहित तत्कालीन डीआर भी जांच की जद में आ रहे हैं। बता दें कि सीसीबी गबन मामला उजागर होने के बाद सिन्हा बिना बताए शिवपुरी से चले गए और लौटकर नहीं आए। वर्तमान में सुधीर सिंह उपायुक्त के प्रभार में हैं।
इनका कहना है
जांच के लिए अधिकारी नियुक्त कर रहे हैं संस्था सदस्य की तरफ से गुरुवार को ही शिकायत मिली है। गलत नियुक्ति के संबंधी शिकायत की जांच कराने के लिए अधिकारी नियुक्त कर रहे हैं। जांच के दौरान जो भी सामने आएगा, वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराएंगे।
– सुधीर सिंह कुशवाह , उपायुक्त, सहकारी संस्थाएं जिला शिवपुरी






Be First to Comment