शिवपुरी| हाईकोर्ट के आदेश पर नगर परिषद नरवर का 6 मार्च को चुनाव होने जा रहा है। चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस के लिए यह चुनाव चुनौतीपूर्ण है। लेकिन कांग्रेस पार्टी में टिकिट बांटने को लेकर अभी से विवाद होने लगा है। पुष्ट सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला स्तर से नरवर में टिकिट आबंटन के लिए छह सदस्सीय कमेटी गठित की गई थी। इस कमेटी में करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव सहित, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह चौहान, जिला बूथ प्रबंधन कमेटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष वासित अली और भौंती ब्लॉक अध्यक्ष शंकर कुशवाह को शामिल किया। चार दिन पहले गठित कमेटी ने नरवर जाकर 15 वार्डों की स्थिति का जायजा लिया और अपनी तरफ से सूची बनाकर जिलाध्यक्ष को सौंप दी। बताया जा रहा है कि उक्त सूची में अतिरिक्त नाम जोड़ दिए हैं, जिसे लेकर कांग्रेस में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। यह भी पता चला है कि भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक रखी गई, जिसमें नरवर चुनाव को लेकर टिकिट बांटने पर विमर्श हुआ। बैठक में पिछोर विधायक के शामिल नहीं होने से पार्टी में नाराजगी हो रही है।
नरवर में टिकट बांटने कमेटी बनाई, जिले के अतिरिक्त नाम जोडे / Shivpuri News




