ससुराल में रह रहे युवक ने लगाई फांसी, मौत / Kolaras News

शिवपुरी‎। तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा‎ ससुराल में रह रहे 30 साल के‎ युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या‎ कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम‎ कर मामला विवेचना में ले लिया‎ है। जानकारी के मुताबिक बबलू‎ (30) पुत्र मुन्ना आदिवासी निवासी‎ ग्राम मुड़खेड़ा सुभाषपुरा अपनी‎ ससुराल डेहरवारा रह रहा था।‎ सुबह ससुराल वाले जागे तो देखा‎ कि शौचालय के गेट पर बबलू‎ आदिवासी फांसी के फंदे पर‎ लटका है। संभवत:‎ शुक्रवार-शनिवार की रात बबलू ने‎ फांसी लगा ली है। फिलहाल‎ आत्महत्या की वजह सामने नहीं‎ आ सकी है। पुलिस ने पीएम‎ कराकर मर्ग कायम कर लिया है।‎