खनियांधाना| शिवपुरी खनियांधाना थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में दादी-नातिन में ट्रक ने टक्कर मार दी। खेत से लौटते वक्त हुए हादसे में नातिन की मौत हो गई है, जबकि घायल दादी को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक लाली (40) पत्नी देवसिंह रजक निवासी हीरापुर शुक्रवार की शाम 5 बजे नातिन जूली (1) पुत्री पुष्पेंद्र रजक के संग खेत से घर लौट रही थी। चंदेरी-पिछोर रोड पर ट्रक चालक ने दोनों में टक्कर मार दी। हादसे में जूली रजक की मौत हो गई है। दादी लाली रजक को खनियांधाना अस्पताल में भर्ती कराया है।
खेत से लौटते वक्त दादी-नातिन को ट्रक ने टक्कर मारी, नातिन की मौत / Khaniyadhana News




