शिवपुरी। शिवपुरी शहर की बैंक कॉलोनी शिवपुरी में सोमवार की सुबह तीन साल के मासूम की टैंक में डूबने से मौत हो गई है। टैंक का आधा ढक्कन खुला होने से मासूम डूब गया। परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। जानकारी के मुताबिक दिव्यांश (3) पुत्र रवि सेन निवासी बैंक कॉलोनी शिवपुरी की सोमवार की सुबह पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई है। घर में ही पानी का टैंक बना है, सुबह 9 बजे पानी भरने के लिए लेजम डाली। इसके लिए टैंक का ढक्कन आधा खुला छोड़ दिया। घर के अंदर दिव्यांग खेल रहा था। पति-पत्नी ऊपर चले गए। जब नीचे आए तो दिव्यांग दिखाई नहीं दिया। करीब 15 मिनिट तक कॉलोनी में ढूंढा और फिर पानी के टैंक के खुले होने की याद आई। टैंक में देखा तो दिव्यांग का शव उतराता मिला। पिता ने बच्चे के शव का पीएम कराने से इनकार कर दिया है।






Be First to Comment