बैराड़। नगर परिषद बैराड़ सीएमओ द्वारा संविदा कर्मी भृत्य की सेवाएं लगातार अनुपस्थित रहने एवं अन्य कारणों से समाप्त कर दी है। सीएमओ अजीज खान ने जारी प्रेस नोट में बताया है कि संविदा कर्मी भृत्य पंकज भदकारिया 16 जुलाई से अभी तक अनुपस्थित बना हुआ है। इस संबंध में निकाय द्वारा कई बार सूचना एवं नोटिस भेजे गए, इनका कोई जवाब न देकर वेतन भुगतान करने के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से झूठी शिकायतें की गई हैं। संविदा कर्मी पंकज भदकारिया के नप बैराड़ में संलग्न होने की नियम विरुद्ध कार्रवाई नप कार्यालय पर अनुपस्थित रहने एवं निकाय के खिलाफ असंवैधानिक कार्य करने पर प्रशासक के अनुमोदन के बाद संविदा कर्मी भदकारिया की सेवाएं समाप्त की हैं।




