
कोलारस/ थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ौता में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपने
स्वजनों के साथ मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की
जानकारी के अनुसार फरियादिया शशी लोधी निवासी ग्राम भड़ौता की शादी ग्राम
खातीगांव थाना इंदार निवासी संग्राम सिंह लोधी के साथ हुई थी। शादी के बाद
पारिवारिक विवाद के चलते ससुरालियों द्वारा दी जा रही प्रताड़ना से तंग आकर
फरियादिया पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। रविवार को सुबह 8
बजे फरियादिया अपने घर पर बैठी हुई थी। तभी उसका पति अपने बड़े भाई के साथ
फरियादिया के घर पहुंचा। जहां किसी बात को लेकर मुंहवाद हो गया। मुंहवाद के
चलते आरोपित पति व जेठ ने मिलकर फरियादिया के साथ मारपीट की और जान से
मारने की धमकी दी। फरियादिया दोपहर में थाने पहुंची और अपने पति व जेठ के
खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।




