Press "Enter" to skip to content

जिले में बर्ड फ्लू का कहर, जिले में 6 दिन में 36 पक्षियों की मौत / Shivpuri News

पशुपालन विभाग की टीम ने चांदपाठा झील से प्रवासी पक्षियों की बीट के 25 सैंपल लिए

 
शिवपुरी। जिले में बर्ड फ्लू फैलने के बाद हर दिन पक्षियों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। शिवपुरी शहर के वीर सावरकर पार्क में सोमवार को दो तोते मरे मिले। पांच कौवे व चार कबूतर सहित कुल 11 पक्षियों की मौत की सूचना पशुपालन विभाग को मिली है। इसी के साथ छह दिन के भीतर 36 पक्षियों की जान चली गई है।
शहर के वीर सावरकर पार्क में दो तोतों के शव मिलने की सूचना पर रविवार को पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव उठाकर सुरक्षित तरीके से दफनाए गए। वहीं शहर में ही व्हीटीपी स्कूल के पास कौवे की मौत हुई है। इसके अलावा खनियांधाना के चुंगीपुरा में चार कौवे मरे मिले। वहीं पिछोर के मनपुरा में एक कबूतर व हनुमान बाग जगह पर दूसरा कबूतर मिला। पशुपालन विभाग की टीम नेशनल पार्क स्थित चांदपाठा झील पहुंची, जहां से प्रवासी पक्षियों की बीट के 25 सैंपल जांच के लिए एकत्रित किए हैं।

भोपाल में सैंपल का लोड, प्रवासी पक्षियों के सैंपल सुरक्षित रखे
शहर की चांदपाठा झील में प्रवासी पक्षी बड़ी संख्या में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन अभी तक यहां किसी भी पक्षी की मौत की सूचना नहीं है। इसके बावजूद निगरानी जारी है। सोमवार को पशुपालन विभाग की टीम ने अलग-अलग जगह से प्रवासी पक्षियों की बीट के सैंपल जांच के लिए ले लिए हैं। भोपाल बात करने पर पता चला कि लैब में जांच के लिए पहले से सैंपल ज्यादा हैं। लोड देखते हुए शिवपुरी में सभी सैंपल सुरक्षित रख लिए हैं। सूचना मिलने पर सैंपल भेजे जाएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!