Press "Enter" to skip to content

साहब, प्रभारी उपसंचालक ने नहीं निकाला 5 माह का वेतन, परिवार भूखों मरने की कगार पर / Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना काल में परिवार वैसे ही संकट में है और प्रभारी उपसंचालक की लापरवाही से पिछले 5 महीने से वेतन अटका हुआ है।आखिर कब तक परेशान रहूं। बच्चों को कहां से खिलाऊं। सामाजिक न्याय के ही एक कर्मचारी की शह पर प्रभारी उपसंचालक मेरे साथ वेतन न निकालने की कार्रवाई कर रहे हैं।

आखिर यह दोगला व्यवहार मुझसे ही क्यों किया जा रहा है। यह परेशानी जिला पंचायत सीईओ एच पी वर्मा से कलापथक दल के कलाकार विनोद श्रीवास्तव ने कही। और इसका जल्द निराकरण करने की मांग की। कलाकार विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि जानबूझकर प्रभारी उपसंचालक तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रहे हैं।

मेरी मार्कशीट को जब शिक्षा विभाग ने प्रमाणित कर दिया है तो फिर काहे की आपत्ति लगाई जा रही है। पूरे स्टाफ की वेतन निकाली जा रही है और सिर्फ मेरी और एक भृत्य की वेतन नहीं निकाली जा रही आखिर क्यों। अगस्त 2019 से शिवकुमार सोनी के कहने पर मुझे वेतन नहीं मिल रहा है। मुझे मेरा वेतन दिलवाया जाए वरन मेरा परिवार आर्थिक हालात बिगड़ने से भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा। युवक का आवेदन लेने के बाद सीईओ ने आवेदन जांच के लिए एडीशनल सीईओ को मार्क कर दिया ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!