Press "Enter" to skip to content

मुस्कान, नैना और राहुल ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता जीती / Shivpuri News

शिवपुरी। मुस्कान शेख, नैना शर्मा और राहुल बंजारा ने वन विद्यालय परिसर में आयोजित हुई पावर लिफ्टिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। मप्र पावर लिफ्टिंग और जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें 26 जिलों के 190 पुरूष और 46 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। जबकि जिला स्तर से 13 पुरूष और 2 महिला खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भागीदारी की।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वनसंरक्षक भोपाल रमेश गुप्ता और सेवा निवृत्त प्रधान मुख्य वनसंरक्षक रमेश के दवे, मुख्य वनसंरक्षक वॉय पी सिंह, एडीएफओ शिवपुरी लवित भारती रहे। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानिदेशक सी आर पी एफ के एम सी पवांर, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक रमेश गुप्त और मुख्य वनसंरक्षक वॉय पी सिंह ने पुरस्कार वितरण किए।कार्यक्रम का सफल संचालन पी एन पाण्डेय मानचित्रकार और गिरीश मिश्रा मामा ने किया। विजेता खिलाड़ियों को शहीद तात्याटोपे की मूर्ति स्मृतिचिन्ह के साथ ट्राफी भेट की गई।

संरक्षक संजीव ढींगरा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। एसोसियेशसन के अध्यक्ष सचिन शिवहरे, उपाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी, रंजीत कसोरिया, सचिव एम आर नेवास्कर , सह सचिव असलम खांन, अमित धाकड महिला सचिव रुक्मिणी भगत, मीडिया प्रभारी पी एन पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र शाह डी के कुशवाह, चन्द्रभानगुर्जर, निदेश जोराटी, अरमान खान, रामकुमार केवट, मोहन यादव, सेवकराम कुशवाह की सक्रिय भागीदारी रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!