Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: आयुष्मान योजना के अंतर्गत रामाजी का पुरा पर लगा निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर / Gwalior News

ग्वालियर: / 13.01.2021 / आयुष्मान योजना के अंतर्गत कैंसर पहाडी स्थित सिम्स मल्टीस्पेशिलिटी हाॅस्पीटल द्वारा निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन बुधवार 13 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बहोडापुरा के पास रामाजी का पुरा, सामुदायिक भवन पर आयोजित किया गया। यह शिविर में मरीजों के आयुष्मान कार्ड भी बनवाए गए। यह शिविर के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रुप में सांसद श्री विवेक शेजवलकर, अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, विशेष अतिथि के रुप में भाजपा नेता श्री प्रीतमसिंह, शिविर के संयोजक पूर्व पार्षद श्री जगत सिंह कौरव एवं बीजेपी नेता श्री विमल कुमार जैन सहित कई गणमान्य जन उपस्थित थे। 
शिविर के शुभारंभ पर सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि भारत सरकार की आयुष्मान योजना के गरीबों के लिए संजीवनी बन चुकी है। इस योजना में गंभीर से गंभीर रोगों का उपचार हो रहा है। उन्होंने सिम्स हाॅस्पीटल की प्रशंसा करते हुए कहा कि हाॅस्पीटल के डायरेक्टर श्री नीरज शर्मा द्वारा हर सप्ताह शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाते है। इसके साथ आयुष्मान कार्ड बनवाकर मरीजों को योजना का लाभ देते हुए उपचार भी करते है। यह पुण्य का काम है। शिविर में मरीजों ने हड्डी रोग विशेषज्ञ रवि गोयल  मेडिसिन रोग विशेषज्ञ  डा अनुराग सिकरवार, ईएनटी रोग विभाग के डा. सुनील गुप्ता, नेत्र रोग सहायक युवराज सिंह , दंत रोग विशेषज्ञ डा अपर्णा त्रिवेदी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा नम्रता दंडोतिया सहित नर्सिंग स्टाफ की टीम मौजूद था। इस मौके पर करीब साढे तीन सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!