ग्वालियर। 14.01.2021 / ग्वालियर शहर के गिरवाई थाना क्षेत्र में एक 14 साल की लड़की ने अपने एक रिश्तेदार सहित तीन लोगों के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है ।मामला संगीन देखते हुए पुलिस ने लड़की के कोर्ट में बयान कराए हैं और उसका मेडिकल भी कराया है। पता चला है कि लड़की गिरवाई थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां आई थी जहां उसके शिवपुरी में रहने वाले रिश्तेदार और दो अन्य लोग उसे बहला-फुसलाकर उस समय अगवा कर ले गए जब वह बाजार में दूध लेने गई हुई थी। किसी तरह लड़की बदमाशों के कब्जे से छूटी और घर पहुंचने के बाद उसने 3 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म सामने आने के बाद पुलिस ने पास्को एक्ट दुष्कर्म की धाराओं के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की के परिजनों से आरोपियों की दुश्मनी की बात भी सामने आई है इसलिए सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है असल कहानी जांच पड़ताल के सामने आ सकेगी।






Be First to Comment