Press "Enter" to skip to content

धौलागढ़ व टोरियापुरा पकड़ी अवैध शराब, केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी राजेश सिंह चंदेल के व्दारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी पोहरी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे थाना बैराड़ एवं गोवर्धन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुये थाना बैराड़ के ग्राम टोरियापुरा मे अवैध शराब की विक्री एवं भंडारण करने बाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये 140 लीटर अवैध शराब कीमती करीब 15000 रु. जप्त की एवं 10000 लीटर लहान महुआ गुड़ नष्ट कर थाना बैराड़ पर तीन आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 


 

इसी क्रम मे एसडीओपी शिवपुरी सुधीर सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुये थाना सुभाषपुरा ने ग्राम धौलागढ़ के नाले के पास से करीब 1500 लीटर लहान महुआ नष्ट किया एवं मुखबिर की सूचना पर से ग्राम धौलागढ़ के एक आरोपी से 25 लीटर अवैध शराब वरामद कर आरोपी के खिलाफ थाना सुभाषपरा पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!