Press "Enter" to skip to content

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार पर केस दर्ज / Pohari News

 

पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आन वाले ग्राम में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने नाबालिग के बयानों के आधाार पर 4 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार पोहरी के ग्राम में रहने वाली नाबालिग लापता हो गई थी जिसकी सूचना परिजनों ने थाने में आकर दी और संदिग्धों के नाम भी बताया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की जहां पुलिस ने नबालिग लडकी को बरामद कर लिया और उसके साथ पूछताछ की तो मामला लडकी के अपहरण कर बलात्कार का निकला। पीडिता ने पुलिस को बताया कि वह जब अपने घर से अपनी छोटी बहन के लिए समान लेने दुकान पर जा रही थी तभी गांव में रहने वाले राजेन्द्र धाकड के घर से सामने से निकली तो उसने हाथ पकडकर घर के अंदर खीच लिया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि घर के अंदर राजेन्द्र धाकड के साथ कपिल धाकड,सुमिरन धाकड,और लखपत धाकड भी थे,चारो ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया और किसी को ना बताने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले मे चारो आरोपियो पर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!