
शिवपुरी। देहात
थाना क्षेत्र के रेंज गेट सामने लुधावली में शराब पीने के लिए रुपये नहीं
देने पर दो लोगों ने मिलकर एक अधेड़ के साथ मारपीट की और जान से मारने की
धमकी दी। पुलिस की जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय फरियादी मनीराम रजक पुत्र
रामदीन रजक निवासी गौशाला लुधावली गुरुवार को रात 8.30 बजे ऑटो लेकर अपने
घर जा रहा था। रेंज गेट के सामने मोड़ पर पहुुंचते ही वहां खड़े मनोज पुत्र
सुरेश रजक निवासी अहीर मोहल्ला और भानू रजक पुत्र बाबूलाल रजक निवासी
गोविंदनगर ने फरियादी का ऑटो रुकवा लिया और शराब पीने के रुपये मांगने लगे।
जब फरियादी ने रुपये देने से मना किया तो दोनों ने मिलकर मारपीट की और जान
से मारने की धमकी दी। फरियादी ने रात को थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ
शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।






Be First to Comment