फास्ट समाचार के कलेंडर का एसपी राजेशसिंह चंदेल ने किया विमोचन / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के प्रसिद्ध न्यूज पोर्टल फास्ट समाचार के कलेंडर का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। कलेंडर का शुभारंभ एसपी राजेशसिंह चंदेल द्वारा किया गया। शुभारंभ अवसर पर एसपी राजेशसिंह चंदेल ने कहा कि फास्ट समाचार द्वारा वार्षिक कलेंडर का प्रकाशन किया गया यह सराहनीय है। लोगों को व्रत, त्यौहार से लेकर शासकीय अवकाशाें के बारे में कलेंडर से पता लग सकेगा। इस अवसर पर पत्रकार अजयसिंह कुशवाह प्रदेश महामंत्री जंप, अजयराज सक्सेना जंप जिलाध्यक्ष शिवपुरी, सुनील रजक पत्रकार आदि मौजूद थे।