Press "Enter" to skip to content

प्रांतीय आह्वान पर लायन्स व लायनेस क्लब साउथ की जरूरतमंदों के लिए अनूठी पहल / Shivpuri News

प्रतिदिन दूर-दराज और आसपास के क्षेत्रों में संस्था पदाधिकारियों के द्वारा जन्मदिवस पर बांटे जा रहे कंबल

शिवपुरी। सेवा के क्षेत्र में लायनस व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ हमेशा अग्रणीय रहा है यही कारण है कि प्रांतीय आह्वान कि जरूरतमंद तक पहुंचे सेवा, इसे ध्यान में रखते हुए लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ ने एक अनूठी पहल की है जिसके चलते प्रतिदिन किसी भी लायन्स व लायनेस क्लब साउथ के जन्मदिवस के अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाए। इसे लेकर लगातार एक माह तक यह सेवा कार्य जारी रहेगा जिसके चलते शिवपुरी शहर और उसके आसपास लगे ग्रामीण क्षेत्रों में भी जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जा रहे है। लायन्स क्लब साउथ अध्यक्ष राकेश जैन (प्रेम स्वीट्स), सचिव सौरभ सांखला व कोषाध्यक्ष कृष्णमोहन अग्रवाल व लायनेस साउथ अध्यक्षा श्रीमती सीमा गोयल, सचिव श्रीमती प्रियंका भार्गव व कोषाध्यक्ष श्रीमती आनंदिता गांधी के द्वारा संयुक्त रूप से संस्था के जोन चेयरपर्सन एड.पारस जैन के साथ मिलकर जरूरतमंदों के पास पहुंचे और उनहें कंबल भेंट किए गए। यहां लायन्स क्लब साउथ के रविन्द्र गोयल, रवि पोद्दार, हेमंत नागपाल सहित अन्य संस्था पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल हुए जिन्होंने शहर के हनुमान मंदिर, अस्पताल परिसर, कैलामाता मंदिर सहित अन्य ऐसे स्थान जहां जरूरतमंदर ठण्ड से ठिठुर रहे थे उन सभी जरूरतमंदों को शहर के आसपास के क्षेत्र में ढूंढा और उनके पास पहुंचकर मदद करते हुए उन्हें कंबल ओढ़ाए। यह सेवा कार्य लगातार एक माह तक अनवरत रूप से जारी रहेगा जिसमें संस्था पदाधिकारी व सदस्य मिलकर अलग-अलग स्थानों पर जरूरतमंदों को कंबल का वितरण करना सुनिश्चित करेंगें। बता दें कि प्रांतीय आह्वान पर लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ द्वारा यह कंबल वितरण अभियान शुरू किया गया है जिसमें प्रतिदिन किसी भी संस्था पदाधिकारी व सदस्य के जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद को कंबल उस तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। करीब पांच सैकड़ा अधिक कंबल वितरण करने का लक्ष्य यहां रखा गया है जिसमें सभी लायन्स व लायनेस क्लब साउथ सहभागी के रूप में मिलकर कार्य कर रहे है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!