Press "Enter" to skip to content

गोवर्धन-गढ़ीबरोद के ग्राम ठेवला में अवैध शराब पकड़ी / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी राजेश सिंह चंदेल के व्दारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी पोहरी निरंजन सिंह राजपूत के कुशल मार्गदर्शन मे थाना बैराड़ एवं गोवर्धन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना गोवर्धन के ग्राम ठेवला मे अवैध शराब की विक्री एवं भंडारण करने बाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 50 लीटर अवैध शराब जब्त की एवं 900 लीटर लहान महुआ गुड़ नष्ट कर थाना गोवर्धन पर दो आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

इसी क्रम मे एसडीओपी शिवपुरी सुधीर सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन मे कार्रवाई करते हुए थाना सुरवाया पर मुखबिर सूचना पर ग्राम गढ़ीवरौद कालोनी मे एक व्यक्ति मोहनगढ़ तरफ से दो नीली केन मे शराब लेकर मोटर सायकल से आ रहा है सूचना पर से बरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन मे चैकिंग लगाई, चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति मोटर सायकल पर दो नीले केनें लाता दिखा जिसे रोक कर चैक किया तो केनों मे अवैध कच्ची शराब 63 लीटर भरी हुई थी जिसे जप्त कर आरोपी के बिरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवीही की गई एवं ग्राम गढ़ीवरौद मे 70 लीटर लहान नष्ट किया है ।

इसी क्रम मे थाना मायापुर एवं आबकारी टीम व्दारा संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए मायापुर मे कंजर डेरों के पीछे जंगल मे जमीन मे गड़ा हुआ 5000 लीटर लहान नष्ट किया गया है ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!