Press "Enter" to skip to content

जागरूकता:हेलमेट पहनने से ही होगी जीवन की सुरक्षा / Shivpuri News

शिवपुरी। पेट्रोल पंप एसोसिएशन पदाधिकारियों द्वारा पुलिस विभाग को 200 हेलमेट प्रदान किए गए। हेलमेट देने का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में बिना हेलमेट पहने लोगों की दुर्घटना में मृत्यु और गंभीर चोट आना है। सामाजिक जागरूकता लाने पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने हेलमेट प्रदान किए।अब विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर कैंप लगाकर यातायात पुलिस हेलमेट देगी। पेट्रोल पंप यूनियन के अध्यक्ष समाजसेवी समीर गांधी ने बताया कि देश के साथ-साथ शिवपुरी जिले में लॉकडाउन के दौरान दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है। थोड़ी सी जागरूकता से दुर्घटना पर विराम लग सकता है। हाल ही में सड़क दुर्घटनाओं में बाइक चालकों की मृत्यु हुई है।जिसमें उनका हेलमेट ना पहनना अहम वजह है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए हमारी यूनियन ने तय किया है कि वह पुलिस विभाग को हेलमेट प्रदान करेगा ताकि अलग-अलग जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को हेलमेट पहने प्रेरित करें। हेलमेट पहनकर लोग असमय दुर्घटना और मृत्यु का शिकार होने से बचें। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने इस अभियान पर अपनी टिप्पणी व्यक्त कर कहा कि पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने दुर्घटना रोकने और लोगों को जागरूक बनाने के लिए यह बेहतर पहल की है। अब बारी पुलिस कर्मियों की है। वह एक बड़ा अभियान चलाकर लोगों को हेलमेट के फायदे भी बताएं और हेलमेट पहनने प्रेरित करें।

सार्वजनिक स्थलों पर हेलमेट बांटेगी पुलिस
यातायात प्रभारी सूबेदार रणवीर सिंह यादव ने बताया कि पेट्रोल पंप एसोसिएशन द्वारा दिए गए 200 हेलमेट को अब हम एक अभियान चलाकर उन्हें उन स्पॉट पर बांटेंगे, जहां सर्वाधिक दुर्घटनाएं होती हैं।इन्हें हम डेंजर स्पॉट के नाम से जानते हैं। हमारे जिले में 13 डेंजर स्पॉट चयनित हैं। यहां एक अभियान चलाकर लोगों को हेलमेट देंगे और जागरूकता भी लाएंगे। इसके साथ-साथ जहां भी जागरूकता की जरूरत पड़ती है, वहां अभियान चलाकर हम इन हेलमेट्स का वितरण करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!