
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के छत्रशाल स्टेडियम ग्राउंड की बाउंड्री के
पास के बाहर खड़ी बाइक को एक अज्ञात चोर मौका देखकर दिनदहाड़े चोरी कर ले
गया। 43 वर्षीय फरियादी कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र नारायण प्रसाद शर्मा
निवासी अस्पताल रोड पिछोर विगत 11 जनवरी को छत्रशाल स्टेडियम में क्रिकेट
मैच देखने के लिए गया था। उसकी बाइक क्रमांक एमपी 33- एमडी- 7560 स्टेडियम
के बाहर खड़ी थी। मैच देखने के बाद शाम 4ः30 बजे फरियादी अपनी बाइक को उठाने
के लिए पहुंचा तो बाइक दिखाई नहीं दी। बाइक गायब होने पर फरियादी ने अपने
स्तर पर ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन जब कहीं सुराग नहीं लगा तो फरियादी
शुक्रवार को थाने पहुंचा और बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। फरियादी
की शिकायत पर पुलिस ने 12 हजार रुपये का मसरूका बनाकर अज्ञात चोर के खिलाफ
मामला दर्ज कर जांच में लिया।






Be First to Comment