Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया महाराज बाड़ा पहुंचे यहां स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित डिजिटल म्यूजियम का लिया जायजा / Gwalior News

ग्वालियर। 17.01.2021 / राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर में बेहद सरल और सहज अंदाज में नजर आये………… सिंधिया ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा करने शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़ा पहुंचे यहां उन्होंने सबसे पहले स्मार्ट सिटी द्वारा नवनिर्मित प्रदेश के पहले डिजिटल म्यूजियम का जायजा लिया………. म्यूजियम में मौजूद हर एक तस्वीर और अन्य ऐतिहासिक तथ्यों से जुड़ी जानकारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए उसके बाद सिंधिया पैदल ही बिना लाव लश्कर के अधिकारियों के संग शहर की सड़कों पर निकल पड़े और यहां आम जनता से मुखातिब होकर उनके दुख दर्द जानने की कोशिश की यह पहला मौका है जब सिंधिया इस तरह आम जनता से सड़कों पर उतरकर रूबरू हुए सिंधिया विक्टोरिया मार्केट भी पहुंचे उसके निर्माण कार्य का जायजा लिया इसके बाद सिंधिया ने महाराज बाड़ा स्थित पार्क का निरीक्षण किया वहां सिंधिया राजवंश के आर्किटेक्ट को और बेहतर बनाने के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए सिंधिया ने रियासत कालीन टाउन हॉल का भी निरीक्षण किया सिंधिया स्मार्ट सिटी के कार्यों से बेहद संतुष्ट नजर आए उन्होंने ग्वालियर शहर को सुंदर और पर्यटन के लिहाज से विकसित करना उनका उद्देश्य है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ ग्वालियर के विकास में लगातार ध्यान दे रहे हैं…
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!