Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: ग्वालियर भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त में तैनात महिला अफसर की हत्या का मामला / Gwalior News

ग्वालियर। 17.01.2021 /  भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त में सहायक लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत सूर्या सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति वेटरनरी डॉक्टर संजय सिंह बैस को गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने आरोपी से विश्वविद्यालय थाने में पूछताछ की जिसमें उसने कबूला है कि वह हत्या करने के बाद लाश को जलाने के लिए पेट्रोल लेकर आया था। पूरे घटनाक्रम को पुलिस ने फिलहाल खोला नहीं है।
 
लेकिन मृतका के परिजनों ने स्पष्ट रूप से बताया है कि शादी के बाद से ही संजय सिंह अपनी पत्नी सूर्या को तंग करता रहता था ।हालांकि सूर्या के पिता ने अपनी हैसियत से कहीं ज्यादा बढ़कर 25 लाख  रुपए नगद शादी में दिए थे ।बावजूद इसके वह अपनी बहन नेहा और उसके पति  अयान की बातों में आकर सूर्या को प्रताड़ित करता रहता था। इसकी विधिवत उसके परिजनों के पास कॉल रिकॉर्डिंग आदि उपलब्ध है। परिजनों का यह कहना है कि इस मामले में सूर्या की ननद नेहा और उसके पति अयान शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए उन्हें भी आरोपी बनाया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सूर्या और संजय सिंह की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। पति संजय सिंह को अपनी पत्नी से ईगो प्रॉब्लम थी वह अक्सर सूर्या को कहता था कि तुम्हारी इतनी अच्छी नौकरी कैसे है।
 
इसके अलावा वह सूर्या को मायके से और ज्यादा दहेज लाने के लिए भी प्रताड़ित करता रहता था इसकी समय-समय पर सूर्या ने अपनी बहन अनामिका और भाइयों से चर्चा की थी। उनका कहना है हमारे पास पूरी रिकॉर्डिंग और कॉल डिटेल है जिससे हम बाद में पुलिस को सौंपेंगे। लेकिन पति के अलावा उसकी बहन नेहा शर्मा और उसके पति अयान शर्मा को भी सूर्या के परिवहन परिजन इस हत्याकांड के लिए बराबर का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मेट्रो टावर के पीछे झाड़ियों में शनिवार सुबह एक महिला का आदेश जला शव मिला था जिसकी शिनाख्त बाद में असिस्टेंट अकाउंट ऑफीसर लैंड रिकॉर्ड के रूप में हुई थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!