Press "Enter" to skip to content

225 लीटर अवैध शराब जप्त की एवं 26000 लीटर से अधिक लहान नष्ट की / Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन मे थाना सुरवाया के ग्राम भड़ाबावड़ी मे कार्यवाही करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से 90 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की एवं लहान व शराब उतारने के बर्तन नष्ट कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई ।
इसी क्रम मे थाना गोपालपुर, गोर्वधन, बैराड़ एवं आबकारी टीम ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये थाना गोपालपुर के ग्राम शिकारीपुरा, मजरा एवं मार के जंगल से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर  120 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की गई एवं 8000 लीटर लहान नष्ट की एवं शराब बनाने की सामाग्री जप्त कर आबकारी एक्त के 5 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है ।
इसी क्रम मे थाना खनियांधाना ने कार्यवाही करते हुये ग्राम सिलपुरा कंजर डेरे के पास से 15 लीटर अवैध शराब जप्त की एवं 10000 लीटर लहान महुआ गुड़ नष्ट किया एवं दो महिला आरोपियों के बिरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही की । ग्राम खिरिया मे भी गांव के पास जंगल मे से 8000 लीटर लहान एवं शराब उतारने का सामान नष्ट किया ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!