नमक लेने गया किशोर हुआ लापता / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णपुरम कॉलोनी में रहने वाला एक नाबालिग किशोर अपने घर से लापता हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णपुरम कॉलोनी में रहने वाला एक 16 वर्षीय किशोर 20 जनवरी को रात करीब 8 बजे घर से नमक लेने की कहकर गया था, लेकिन वह काफी देर तक नहीं लौटा। जिस पर आसपास उसकी खोजबीन की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और किशोर के लापता होने की श्किायत दर्ज करवाई।