Press "Enter" to skip to content

पूर्व नपा अध्यक्ष अपने भाई के साथ करा रहे बिना बंटवारा के निर्माण / Karera News

 एसडीएम के स्थगन के आदेश के बाद भी चल रह निर्माण कार्य

करैरा। करैरा
एसडीएम के स्थग्न आदेश के बाद भी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष और उनके भाई कर
रहे बिना बंटवारा के करोड़ों रुपये की भूमि पर निर्माण कार्य करा रहे हैं।
जिसकी शिकायत फरियादी ने गुरुवार को जिला कलेक्टर में लिखित रूप से की थी।
शिकायत के बाबजूद जिला प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। करैरा एसडीएम ने
स्थग्न आदेश दिया था, परंतु निर्माण कार्य बदस्तूर जारी है। एसडीएम के आदेश
के बाद भी हो रहे निर्माण को लेकर फरियादी भूमि स्वामि दर दर भटक रहा है
और इस मामले में जिला प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की गई है।

उल्लेखनीय
है कि भूमि स्वामी रामसिंह पुत्र बाबूलाल घोसी निवासी घोसीपुरा ने शिकायत
दर्ज कराई गई कि करैरा में स्थित भूमि सर्वे नं.412/2/1 रकवा 1.3820 है.
सर्वे नं.415/2रकवा 0.7230 के संयुक्त भूमि स्वामी एवं आधिपत्यधारी खसरा
में अभिलिखित कृषक है. उपरोक्त भूमि का अभी बंटवारा नहीं हुआ है. लेकिन
ग्राम खैराघाट निवासी बद्री परिहार, पठ्ठा परिहार, गणेशलाल घोसी, हरी घोसी
तथा ठाकुरदास घोसी तथा पिस्ता पत्नि ओमप्रकाश साहू तथा कोमल पुत्र भैयालाल
साहू बिना किसी हक व अधिकार के बिना बंटवारा कराए रोड़ तरफ की बेशकीमती भूमि
पर निर्माण कार्य कर रहे है. जबकि उक्त निर्माण को रोकने के लिए एसडीएम
आदेश जारी कर चुके हैं। जब इन्हें निर्माण कार्य करने से रोका जाता है तो
उक्त लोग लड़ाई-झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं।

उन्होंने
बताया कि करैरा एसडीएम न्यायालय द्वारा इस मामले को लेकर उक्त सर्वे नंबर
की भूमि पर स्टे (स्थग्र आदेश)निकाला गया। उक्त भूमि जो है जैसी हालत में
मौजूद रहे, लेकिन यहां पठ्ठा परिहार, ओमप्रकाश साहू व पूर्व नगर परिषद
अध्यक्ष कोमल साहू के द्वारा जबरन एसडीएम के आदेश की अव्हेलना करते हुए
निर्माण कार्य कर रहे हैं, जो कि माननीय न्यायालय की अवमानना है। भूमि
स्वामी के सहभागी रामसिंह घोसी के द्वारा जिला कलेक्टर से मांग की गई है कि
एसडीएम के आदेश की अवहेलना करने वाले लोगों के द्वारा कराए जा रहे निर्माण
कार्य को अविलंब रोका जाए और न्यायालय की अवमानना का दोषी पाए जाने पर
संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। उक्त भूमि विवाद के निपटारे को लेकर
भूमि का बंटवारा आरआई व पटवारी के माध्यम से शीघ्र किया जाए, ताकि
भू-स्वामी भी निश्चिंत होकर अपनी भू-अधिकार प्राप्त कर सके।

 इनका कहना है

हम मामले को दिखवाते हैं कि स्थग्न आदेश की कौन अवहेलना कर रहा है। शिकायत को लेकर हम मामले को दिखवाकर उचित कार्यवाही करेंगे।

राजन नाडिया, एसडीएम, करैरा।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!