नशा परिवार में कलह की जड़, इससे दूर रहें : पूनम सविता / Shivpuri News

ग्राम दुल्हाई में भौंती थाना प्रभारी ने दी महिला व युवाओं को समझाईश

मनपुरा। नशा परिवार में कलह की जड़ बन जाता है। इससे हमेशा दूर रहें। यह बात भाौंती थाना प्रभारी पूनम सविता ने ग्राम दुल्हाई में युवाओं एवं महिलाओं की से एक कार्यशाला के दौरान कही। इस दौरान पूनम सविता ने पोस्टर और बैनरों को दिखाते हुए कहा कि यदि आपके बच्चे मोबाइल फोन का गलत उपयोग कर परिवार के लोगों को गुमराह कर गलत रास्ता अपना लती हैं। माता-पिता को समय-समय पर अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान करीब 3 युवाओं ने नशा न करने की शपथ भी ली। टीआई पूनम सविता द्वारा 1 सप्ताह के अंदर तीनों युवाओं को थाने में सम्मानित करने की बात कही गई। महिलाओं एवं युवाओं द्वारा गांव में चल रहे अवैध शराब एवं जुआ बंद करने की बात की गई। इस अवसर पर शंकर कुशवाह, विकास नवयुवक समिति अध्यक्ष विवेक मिश्रा, रमेश कुशवाहा, मुकेश सेन, अज्जू गुप्ता, केपी चौहान, बृजेश सेन सहित सैकड़ों की तादाद में महिला एवं पुरुष मोजूद रहे।