
शिवपुरी। अखिल भारतीय धोबी महासंघ 23 फरवरी को बाबा संत गाडगे महाराज की जयंती मनाएगा। इसको लेकर पूरे जिले में युवा इकाई घर-घर जाकर सभी समाजजनों को निमंत्रण दिया जा रहा है। समाज के युवा संयोजक रामेश्वर रजक ने बताया कि आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और संत गाडगे महाराज की प्रतिमा और विशाल धर्मशाला का लोकार्पण किया जाएगा। वही समाज के वरिष्ठ जनों ने भी आयोजन को सफल बनाने का मंत्र दिया। बैठक में बच्चू राम रजक, जसवंत रजक, जीतू, पुरुषोत्तम, अर्जुन, अंकित, सुनील मौजूद रहे।






Be First to Comment