शिवपुरी। भारत के प्रख्यात शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति, महान विचारक, भारत रत्न से अलंकृत डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस क्रम में जिले के आदिवासी समाज के प्रतिनिधि एवं अन्य समाजसेवियों ने शिक्षक अरविंद कुमार जैन को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और सभी ने अपने स्कूल के शिक्षकों को याद कर नमन किया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिनिधि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रहलाद आदिवासी, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेश आदिवासी, पूर्व जिला कार्यालय मंत्री यशवंत जैन, रविंद्र राजपूत, मनमोहन सिंह ,रितेश पाल, मनोज परिहार सहित अन्य शामिल रहे।

शिक्षक पर्व पर शिक्षक अरविंद कुमार जैन को किया सम्मानित / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment