Press "Enter" to skip to content

जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, क्रॉस मामला दर्ज / Khaniyadhana News

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के नई बस्ती एक्सचेंज के पास
खनियांधाना में जमीन के विवाद को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में
विवाद हो गया। विवाद के चलते दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के साथ
मारपीट की जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस की जानकारी के अनुसार नई
बस्ती एक्सचेंज के पास फरियादी मोहम्मद रियाज पुत्र मोहम्मद हाजी यासीम
निवासी व्यापारी मोहल्ला खनियांधाना तथा मोहम्म्द नदीम पुत्र अनवर हुसैन
निवासी पुरानी गैस एजेंसी के पास गुरुवार को सुबह 9 बजे कब्रिस्तान के पास
अपनी जमीन का सीमांकन करा रहे थे। पटवारी और आरआई जब सीमांकन करा रहे थे
तभी दोनों फरियादियो के बीच मुंहवाद हो गया और दोनों एक-दूसरे को गाली देने
लगे। मुंहवाद के चलते दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की
और जान से मारने की धमकी दी। रात को थाने पहुंचे दोनों पक्ष के फरियादियों
की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्ष के आरोपितों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज
कर जांच में लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!