
शिवपुरी। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी पिछोरदेवेन्द्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी खनियाधाना निरी. आलोक सिंह भदौरिया द्वारा ग्राम अछरौनी, मुहारीकला, सिलपुरा में कंजर डेरों पर पुलिस टीम के साथ दबिश की कार्रवाई करते हुये करीबन 5 लाख रू का 10 हजार लीटर महुआ व गुड़ लहान एवं देशी मदिरा बनाने का सामान, ड्रम, भट्टियां आदि मौके पर से नष्ट कर 2 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में थाना करैरा द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को करई बेरखेड़ा सुनारी रोड़ करैरा से गिरफ्तार किया गया।
इस तरह मूलभूत समस्याओं को लेकर वार्डवासियों के साथ महिला कांग्रेस ने कलेक्टे्रट पहुंचकर जिला प्रशासन से जनता के अधिकारों की मांग की और शीघ्र इन ज्वलंत समस्याओं के निराकरण की गुहार लगाई। मामले को लेकर डिप्टी कलेक्टर ने ज्ञापन लेने के बाद जिला कलेक्टर के मााध्यम से उचित कार्यवाही की बात कही है।






Be First to Comment