कल यहां बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News

शिवपुरी/ 33 के.व्ही. वाणगंगा उपकेन्द्र एवं बालाजीधाम उपकेन्द्र के 11 के.व्ही. कत्थामिल, एसएएफ, हाउसिंग बोर्ड, सिटी फीडर, विष्णुमंदिर, अस्पताल फीडर एवं जलमंदिर फीडर पर 24 जनवरी को आवश्यक रख-रखाव के कार्य किए जाने के कारण विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। 

उक्त कत्थामिल, एसएएफ, हाउसिंग बोर्ड फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक बछौरा, नोहरीबछौरा, सिंह होस्टल, 18वीं बटालियन, ठकुरपुरा, मेडिकल कालेज, न्यू हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र एवं प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 02 बजे तक दो बत्ती चौराहा, माधव चौक चौराहा, सिद्धेश्वर, शिवानगर, कस्टम गेट, नबावसाहब रोड, मीट मार्केट, जलमंदिर, एबीरोड, छर्च वालों के आसपास आदि से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।