Press "Enter" to skip to content

लंकापुरा में वृद्ध ने लगाई फांसी / Kolaras News

कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वो लंकापुरा में एक वृद्ध की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच-पड़ताल कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार ज्ञानी पाल पुत्र ग्यारसी पाल उम्र 65 साल निवासी लंकापुरा कोलारस अपने घर में अकेला रहता था। पत्नि की मौत पहले ही हो गई थी। एक बेटी थी जिसकी शादी पिपरौदा गांव में हो गई थी। 

शादी के बाद से ही वृद्ध अकेला अपने घर में रहता था। आज सुबह उसी के परिवार के लोगों ने युवक की लाश बाखर में स्थिति पेड से लटकती देखी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को नीचे उतारा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

बताया जा रहा है कि वृद्ध की कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके चलते यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वृद्ध ने खुदखुशी की है। परंतु दूसरी और सबाल यह भी खडा हो रहा है कि उक्त वृद्ध की लाश जमीन से लगभग 6 फिट उपर से थी। जिससे आत्महत्या की कहानी भी पुलिस के गले नहीं उतर रही। इस मामले में पुलिस जमींनी विबाद के मामले की भी बारीकी से जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!