Press "Enter" to skip to content

बस में सवारी बैठाने पर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र से रही है। यहां बस में सवारी बैठाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना अधिक बढ़ा कि दोनाें पक्षों को लोगों ने एक-दूसरे की लात-घूसाें से जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार अंतराम बंजाना ने पुलिस को जो शिकायत दर्ज कराई उसके अनुसार अंतराम अंबाह से अहमदाबाद जाने वाली आरएस तोमर की बस पर कंडेक्टरी का काम करता है। दिनांक 23 जनवरी को जब बस अंबाह से अहमदाबाद जा रही थी तो पोहरी चौराहा पर सत्ता सरदार आया और अपनी सवारी बैठाने लगा। उसी समय राहुल ओझा नरेश ओझा आए और मुझसे सवारी भरने के लिए मना किया और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो मेरी लात-घूसों से मारपीट कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह पोहरी चौराहे पर र्टेवल्स की दुकान पर था तभी रंजिश को लेकर आरएस तोमर बस का कंडक्टर अंतराम बंजारा एवं उसके दो साथी आए और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लात-घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!