ग्वालियर। 24.01.2021 / ग्वालियर में राष्ट्रीय बालिका दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया.. ग्वालियर के कलेक्टर कार्यालय में बालिका दिवस के अवसर पर कन्या पूजन किया गया इस कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह विशेष रूप से शामिल हुए.. वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना उद्बोधन दिया.. लिहाजा महिला बाल विकास विभाग के वार्षिक कैलेंडर का भी दोनों मंत्रियों ने विमोचन किया.. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान बेटियों को सम्मानित किया गया.. मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि बेटियों को समान अवसर मिले बेटियों को सुरक्षित वातावरण मिले ऐसा प्रयास लगातार सरकार कर रही है.. मंत्री भारत सिंह कुशवाहा मैं भी लोगों से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की अपील की है उन्होंने कहा कि लाड़लियों को भी हम समान अवसर प्रदान कर उन्हें समाज में मुख्यधारा से जोड़ने और सम्मानित बनने का अवसर प्रदान करें.. भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिला सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है






Be First to Comment