ग्वालियर। 24.01.2021 / नगर निगम कमिश्नर की अनूठी पहल, सफाई में जुटे कर्मचारियाें काे खिलाए चाय बिस्किट नगर निगम ने मेला परिसर में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, निगम कमिश्नर ने लिया जायजा, सफाई कर्मचारियाें काे चाय बिस्किट खिलाए।
नगर निगम ने रविवार काे मेला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। सफाई कर्मचारी अपने काम में जुटे थे कि तभी वहां पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा पहुंच गए। कर्मचारियाें काे लगा कि शायद निरीक्षण के लिए आए हाेंगे, मगर जब आयुक्त ने वहां पहुंचकर अपने हाथाें से सफाई कार्य में लगे कर्मचारियाें काे चाय और बिस्किट दिए ताे वह भी चकित रह गए। इस दाैरान उन्हाेंने सफाई कर्मचारियाें से उनकी समस्याओं काे लेकर भी चर्चा की और उसके समाधान का भी भराेसा दिलाया।
निगमायुक्त शिवम वर्मा रविवार सुबह मेला परिसर में प्रारंभ किए गए विशेष स्वच्छता अभियान का जायजा लेने पहुंचे थे। यहां पर उन्हाेंने सफाई कार्य में लगे स्वच्छता कर्मियों से पूछा कि क्या उनका वेतन आ गया है। साथ ही डब्ल्यूएचओ को भी निर्देशित किया की सभी का हाजरी पत्रक समय पर भेजें, जिससे समय पर सभी काे वेतन मिल सके। इस दाैरान आयुक्त ने अन्य समस्याओं को लेकर भी कर्मचारियाें से बातचीत की और उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सभी कर्मचारियाें काे अपने हाथाें से चाय और बिस्किट दिए। निरीक्षण के दाैरान अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव, नोडल अधिकारी एसबीएम केशव सिंह चौहान सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






Be First to Comment