Press "Enter" to skip to content

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया कल शिवपुरी में / Shivpuri News

शिवपुरी/ प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 25 और 26 जनवरी को जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रीमती सिंधिया 25 जनवरी को प्रातः 10 बजे राजमाता सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर भजन कार्यक्रम में भाग लेंगी। प्रातः 11 बजे वसुंधरा राजे होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगी। इसके उपरांत 11:30 बजे ग्वालियर से दतिया के लिए प्रस्थान करेंगी।

 

 मंत्री सिंधिया 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगी। इसके उपरांत थीम रोड, स्वच्छता सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण और पुलिस भर्ती का प्रशिक्षण ले रही छात्राओं से चर्चा करेंगीं। इसके उपरांत शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी। मंत्री श्रीमती सिंधिया शाम 6 बजे शिवपुरी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!