Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत परिजनों ने लाश को रखकर थाटीपुर इलाके में लगाया जाम पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे / Gwalior News

ग्वालियर। 24.01.2021 / शहर के थाटीपुर इलाके के एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने युवक की लाश को रखकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया । उनकी मांग है कि जो लोग बीजेपी नेता की रैली में इन युवकों को ले जाने आए थे उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और पीड़ित का परिवार बेहद गरीब है ।
उसे आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दी जाए। दरअसल शुक्रवार को बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी का नगर आगमन हुआ था। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता आशु घुरैया और बलराम जाटव थाटीपुर बजरिया क्षेत्र से कुछ युवकों को रैली में शामिल कराने के लिए ले गए थे। यह लोग मुकेश चौधरी की रैली में एक लोडिंग ऑटो में भरकर जा रहे थे तभी गोला का मंदिर क्षेत्र में ऑटो पलट गई।
जिसमें एक दर्जन युवक घायल हो गए घायलों में से आदित्य बघेले नामक युवक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई ।स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने रात को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया नेताओं की रैली में भीड़ जुटाने के लिए ले जाए गए इन युवकों के परिजनों का आरोप है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित को मुआवजा दिया जाए। घटना की जानकारी पूर्व के कांग्रेसी विधायक सतीश सिकरवार मौके पर पहुंच गए उन्होंने परिवार की मांग को जायज ठहराते हुए अफसरों से बात की है। अफसरों ने कहा है कि इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!