
शिवपुरी। लॉकडाउन के दौरान जब शासन की ओर से मध्याह्न भोजन
सामग्री मिलना बंद हो गई थी, कुपोषित बच्चों के पोषण की व्यवस्था नहीं थी
ऐसे में शहर से सटे आंगनवाड़ी केंद्र बड़ोदी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी
सैन ने कुपोषित बच्चों को न केवल घर से पैकेट बनाकर भोजन कराया।वरन उनकी 8
माह तक देखभाल की।परिणाम यह निकला कि कुपोषित बच्चे ना केवल स्वस्थ हो गए
वरन उन्हें नया जीवन भी मिल गया।
उनके उत्साहजनक
कार्य के लिए महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित नारी सम्मान समारोह के
दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह और पदक देकर सम्मानित किया गया। खास बात यह रही
कि कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली
महिलाओं, बेटियों का सम्मान स्मृति पदक और प्रशस्ति पत्र देकर किया।
मानस
भवन में आयोजित हुए समारोह के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शहर के माधव
नगर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पिंकी आर्य को भी सम्मानित किया गया। क्योंकि
उसने अब से 1 साल पहले उस नाबालिग को मरने से बचाया था जो पानी की टंकी पर
चढ़कर कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास कर रही थी।
पुलिस
के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने के बाद भी वह टंकी से नीचे उतरने
तैयार नहीं थी। ऐसे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पिंकी आर्य ने उस नाबालिग को
समझाबुझा कर उसकी काउंसलिंग कर युक्ति से नीचे उतारा, जो आज अपना बेहतर
जीवन जी रही है।पिंकी की बेहतर पहल के लिए उन्हें कार्यक्रम के दौरान
सम्मानित किया गया।
आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही- सुरेश राठखेड़ा: राष्ट्रीय
बालिका दिवस 24 जनवरी को पूरे प्रदेश के साथ ही जिले में भी मनाया गया।
मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने कहा कि आज
महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं चाहे कोई भी क्षेत्र
हो,महिलाएं आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ रही है। पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने
कहा कि महिलाओं ने कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट नेतृत्व दिया है। समाज में
महिलाओं को समान अधिकार मिले इसके लिए शासन प्रशासन के साथ ही हम सभी को
आत्मनिर्भर होना पड़ेगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी
देवेंद्र सुन्द्रियाल ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी।
जिला स्तरीय इस कार्यक्रम का आयोजन मानस भवन में किया गया। कार्यक्रम में
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत
सीईओ एच पी वर्मा, अपर कलेक्टर आर एस बालोदिया, डिप्टी कलेक्टर शिवांगी
अग्रवाल, एनआरएलएम के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव, महिला बाल विकास विभाग
के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुन्द्रियाल और सहायक संचालक आकाश
अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
इन आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण:
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिले में पांच नए
आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण किया गया। इसमें विकासखंड बदरवास की ग्राम
पंचायत बड़ोखरा, ग्राम पंचायत अम्हारा, कोलारस विकासखंड की ग्राम पंचायत
राजगढ़, पोहरी विकासखंड की ग्राम पंचायत भीलोडी और विकासखंड करैरा की ग्राम
पंचायत सिल्लारपुर में नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवनों का लोकार्पण किया गया।
इन बेटियों और महिलाओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम
में शासकीय व अशासकीय विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली
जिले की बेटियों एवं महिलाओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिसमें
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की अंतर्गत स्वसहायता समूह की महिला सदस्य
निशा राजपूत, सुनीता आदिवासी, सरोज कुशवाहा, महिला किसान किरन रावत,
गीताबाई, कलिया धाकड़, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ ज्योति शर्मा, स्टाफ नर्स
पीसा उमन, ओटी टेक्नीशियन नीतू लाखनौद, आशा कार्यकर्ता नीलम शर्मा, भारती
बरेठा, पलक माहौर, राखी बाथम, डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल, जनसंपर्क
अधिकारी प्रियंका शर्मा, निरीक्षक पूनम सविता, उप निरीक्षक दीप्ति तोमर,
सूबेदार नीतू अवस्थी, गायत्री इटोरिया, उप निरीक्षक प्रियंका पाराशर, महिला
बाल विभाग विकास विभाग से कंचन गौड़, शशि शिवहरे, पिंकी आर्य, रजनी सेन,
ग्राम प्रधान परवीन मल्होत्रा, स्वच्छता प्रेरक मनीषा राजपूत, रामश्री
चंदेल, छात्रा हर्षिता शर्मा, सौम्या माहेश्वरी, शिक्षिका प्रतिभा राठौर,
मुस्कान शेख, नैना शर्मा, नीरू डांडा, राजनंदनी रावत, प्रोजेक्ट ऑफिसर
श्रद्धा जादौन, नेशनल लेवल योगा चैंपियन पलक तोमर, कथक नृत्यांगना रिधिमा
शर्मा, भगवती बाथम, सुपोषण सखी नीलम प्रजापति और सोनम शर्मा शामिल है।






Be First to Comment