Press "Enter" to skip to content

मर्डर:गुना के युवक की शिवपुरी में पत्थर से कुचलकर हत्या / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के मगरोरा गांव में
रविवार की शाम अज्ञात व्यक्ति की मसूर के खेत में लाश मिली। किसी ने सिर
कुचलकर हत्या कर दी और लाश को खेत में मसूर के पौधों से दबा दिया। पुलिस ने
पहुंचकर छानबीन की तो मृतक की जेब में पर्ची पर मोबाइल नंबर मिला। संपर्क
करने पर परिजन मौके पर आए और मृतक की पहचान गुना निवासी लाली बघेल के रूप
में की है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

मगरौरा
गांव के ग्रामीणों ने शाम 4 से 5 बजे के बीच लाश पड़ी होने की सूचना दी।
सड़क से 20 फीट अंदर मसूर के खेत में मसूर के पौधों के नीचे लाश दबी हुई थी।
इंदार थाना प्रभारी उपेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे और तलाशी लेने पर जेब से
पर्ची मिली। संपर्क करने पर मृतक को संभवत: अपना भाई बताया और गुना से
परिजनों सहित इंदार थाने पहुंचा।

मृतक की पहचान
लाली बघेल निवासी ग्राम सकतपुर थाना कैंट जिला गुना के रूप में की। मौके पर
जांच करने पहुंचे एफएसएल प्रभारी एचएस बरहादिया ने बताया कि व्यक्ति की
किसी ने सिर पर पत्थर पटककर हत्या की है। लाश को खेत में छुपा दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!