
शिवपुरी। शहर की नई पुलिस लाइन से चोरी गईं चार बाइकें सिटी
कोतवाली पुलिस ने गुना जिले के धरनावदा से बरामद कर ली हैं। पुलिस टीम को
देखकर बदमाश बाइकें छोड़कर खेतों की आड़ लेकर भाग निकले। पुलिस मामले में
छानबीन कर रही है।
सिटी कोतवाली के एसआई राघवेंद्र
सिंह यादव ने बताया कि बाइक चोरी मामले में सूचना लगी थी कि बदमाश गुना की
तरफ भागे हैं। मुड़दा तिराहे पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे तो आठ बदमाश खेतों
में खड़ी फसलों का फायदा उठाकर भाग गए। मौके से चार बाइक बरामद कर ली हैं।
चोरी गईं दो-तीन अन्य बाइकों की बरामद करना बाकी है।






Be First to Comment