Press "Enter" to skip to content

चोरों ने मंदिर पर बोला धावा, चाँदी का मुकुट, मूर्ति व अन्य सामान ले गए चोर / Kolaras News

कोलारस – थाना क्षेत्र में नगर के जगतपुर स्थित हनुमान मंदिर पर  गत रात्रि अज्ञात चोरो ने धावा बोल दिया और चाँदी, पीतल सहित नगदी व अन्य सामान समेट कर फरार हो गए घटना की जानकारी सुबह पुजारी को जब लगी जब वह पूजा के लिए मंदिर पहुंचा और चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी

जानकारी के अनुसार जगतपुर  हनुमान मंदिर से गत रात्रि अज्ञात चोरो ने मंदिर का पीछे का गेट तोड़कर मंदिर में रखे चाँदी, पीतल संहित नगदी और अन्य सामान ले गए मंदिर के पुजारी मंदीप गोस्वामी ने बताया कि वह रोज की तरह रात्री 9 बजे पूजा करके मंदिर के पठ बंद करके अपने घर चले गए थे सुबह 5 बजे के करीब जब मंदिर सोमवार सुबह पूजा पाठ के लिए जब मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर सहित भगवान की रशोई के गेट खुले थे और सब सामान बिखरा पड़ा था और मंदिर से कई सामान गायब था चोरी की आसंका होते ही मामले की जानकारी पुलिस ने  को दी जहाँ चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी संजय मिश्रा सहित अन्य बल ने मामले की जानकारी लेकर अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।

यह समान हुआ चोरी –

चाँदी का मुकुट, कानो के कुंडल, हाथो के कंगन, चांदी का छत्र, पीतल का सोठा, पीतल के लक्ष्मी नारायण, पीतल के लड्डू गोपाल, पीतल के हनुमान छोटी 2 प्रतिमा, पीतल की गाय, माता का पीतल का त्रिशूल, शंकर जी का चांदी का चंद्रमा, शंकर जी के चांदी के कुंडल, पुजारी का मोबाइल, चांदी के नाग देवता, पीतल की छोटी पांच मूर्तियां, 5000 हजार रूपए नगद पुजारी द्वारा बताए जा रहे है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!