Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: हाई अलर्ट में 2 लाख 25 हजार की लूट गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर के सिर में मारे पिस्टल के बट गोली चलाई और लूट ले गए रुपए से भरा बैग / Gwalior News

ग्वालियर। 25.01.2021 /  तीन बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी छावनी क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के दफ्तर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पैट्रोल पम्प संचालक के अनुसार इस वारदात में सशस्त्र लुटेरों ने पम्प के दफ्तर में घुसकर पहले मैनेजर पर पिस्टल की बट हमला किया और उसके बाद मेज की ड्रॉवर में रखे लगभग तीन लाख रुपये ले भागे। लूट की पूरी घटना पैट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं पुलिस नाकाबंदी कर अज्ञात लुटेरों की तलाश में जुट गई है। 
पुरानी छावनी थाना अंतर्गत रायरू स्थित परसेडिया रिफिल सेंटर पर सोमवार सुबह तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। परसेडिया रिफिल सेंटर के संचालक महेश परसेडिया के मुताबिक सोमवार सुबह अपाचे बाइक सवार बदमांश पैट्रोल पम्प पर पहुचे। बाइक सवार बदमांश सीधे पैट्रोल पम्प के दफ्तर में दाखिल हुए और भीतर बैठे मैनेजर विनोद पलैया पर पिस्टल की बट से सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में विनोद पलैया लहूलुहान होकर चोटिल हो गया है। परसेडिया के अनुसार पूरा घटना क्रम पैट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। विनोद को घायलावस्था में साथी अस्पताल ले गए हैं। वारदात के बाद पैट्रोल पम्प कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुचकर पड़ताल शुरू कर दी है त्वरित कार्यवाही करते हुए शहर की नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। ताज़ा जानकारी के अनुसार पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!