Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: माफिया विरोधी मुहिम में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाली ग्वालियर पुलिस को किया ऊर्जा मंत्री ने सम्मानित / Gwalior News

ग्वालियर। 25.01.2021 / ग्वालियर पिछले दिनों पुलिस द्वारा अब तक की सबसे बड़ी स्मैक की खेप पकड़ने पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने पुलिस अधीक्षक और उनके अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मान किया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ऊर्जा मंत्री तोमर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और उन्होंने पुलिस के कार्य की खुले मन से प्रशंसा की। उनका यह भी कहना था कि हमारी युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर करने के लिए नशे के सौदागरों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाना चाहिए। तभी हमारा युवा वर्ग नशे के मकड़जाल से दूर रह सकेगा। 
उन्होंने पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के कुशल निर्देशन में किए गए इस ऑपरेशन को सराहा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को इस शहर में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई करने की जरूरत है। समाज में एक स्वस्थ और भयमुक्त वातावरण के लिए लोगों में पुलिस का ध्येय वाक्य वर्दी के साथ हमदर्दी भी दिखना चाहिए ।ऊर्जा मंत्री तोमर ने इस ऑपरेशन में शामिल एक दर्जन से ज्यादा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया। उन्हें साल श्रीफल भेंट किए और पुष्प मालाएं भी पहनाई।
गौरतलब है कि ग्वालियर पुलिस ने पिछले सप्ताह 8 तस्करों को गिरफ्तार किया था ।उनके कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत दो करोड़ 10 लाख रुपए बताई गई थी ।तस्करों के कब्जे से चार मोटरसाइकिलें भी जप्त की गई थी ।आरोपी यूपी के इटावा से स्मैक की एक खेप लेकर ग्वालियर आए थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!