Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर : गणतंत्र दिवस पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने फहराया तिरंगा / Gwalior News

ग्वालियर। 26.01.2021 / गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्वालियर में परंपरागत हर्षोल्लास और खुशनुमा माहौल में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य समारोह का आयोजन एसएएफ ग्राउंड में किया गया जहां प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ध्वजारोहण किया इस अवसर पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ने झंडा वंदन के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया उन्होंने कहा है कि स्वच्छ और साफ-सुथरे माहौल में जीवन यापन करना हमारे नौनिहालों के लिए बेहद जरूरी है  इसलिए बेहतर स्वास्थ्य शुद्ध पेयजल और बुनियादी जरूरतों पर सरकार का ध्यान फोकस है समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सरकार कृत संकल्पित है इसलिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को जन कल्याण की स्कीमों  से लाभान्वित भी किया जा रहा है इस बार कोविट -19 के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया था लेकिन पुलिस परेड निकाली गई और विभिन्न विभागों की झांकी भी निकाली गई स्वास्थ्य विभाग कोविट -19 के दौरान बेहतर कार्य करने पर प्रथम पुरस्कार से मुख्य अतिथि ने नवाजा के अलावा जिला पंचायत को भी द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!